गोरखपुरः गोरखपुर से लखनऊ के लिए विमान सेवा चार जुलाई से शुरू हो रही है। इस उड़ान के शुरू होने के बाद से यात्रि अब केवल कुछ ही देर में अपनी यात्रा पूरी कर पाएंगे।
अब गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, प्रयागराज और कोलकता समेत आठ फ्लाइट हो जाएंगी। दिल्ली से यह फ्लाइट दिन में 12 बजे उड़ान भरकर दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
यही फ्लाइट 2.30 बजे उड़ान भरकर 3.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी और फिर 4.30 बजे लखनऊ से गोरखपुर आएगी। एक घंटे के अंतराल के बाद फिर वही फ्लाइट 5.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
एक बार में केवल 72 यात्री ही यात्रा कर सकेंगे। इस यात्रा में टिकट का किराया 2500 रुपए घंटे के लिए तय किया गया है।

