हिंदी
अहमदाबाद: आधी रात तक भाजपा और कांग्रेस की निगाहें टिकी रहीं भारत निर्वाचन आय़ोग के फैसले पर किआखिरकार गुजरात राज्यसभा चुनाव का क्या निर्णय होगा औऱ किसके हाथ जीत का लड्डू लगेगा?
जब नजीते घोषित हुए तो पता लगा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल आधे मत से जीत गये हैं। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और स्मृति ईरानी को भी जीत हाथ लगी।
इस राज्यसभा चुनाव में शाह और ईरानी की जीत तो पहले से ही तय थी, लेकिन तीसरी सीट पर भाजपा नेता बलवंत सिंह राजपूत और कांग्रेस नेता अहमद पटेल में पेंच फंस गया था। देर रात तकरीबन पौने दो बजे वोटों की गिनती शुरू हुई जिसमें अहमद पटेल को विजेता घोषित किया गया।
अहमद पटेल का ट्वीट
जीत के बाद अहमद पटेल ने ट्वीट किया और कहा कि "यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है। यह सत्ता, धन और राज्य मशीनरी के दुरुपयोग की सबसे जबरदस्त हार है। मैं हर एक विधायक को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने धमकी और भाजपा के दबाव के बावजूद मेरे लिए वोट डाले। उन्होंने एक समावेशी भारत के लिए मतदान किया।"
Published : 9 August 2017, 8:59 AM IST
Topics : अमित शाह अहमद पटेल गुजरात जीत राज्यसभा चुनाव स्मृति इरानी
No related posts found.