हिंदी
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधान सबा चुनाव के मद्देजनर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के अहम माने जा रहे यूपी दौरे से जुड़े कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। जानकारी मुताबिक, प्रियंका गांधी अब 16 जुलाई को लखनऊ दौरे पर जाएंगी। पहले उनका दौरा 14 जुलाई से प्रस्तावित माना जा रहा था। लेकिन अब वह पूर्व निर्धारित तिथि के दो दिन बाद यानि 16 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगी।
प्रियंका गांधी के इस दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर राजधानी दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में तैयारियां भी तेज कर दी गईं है। प्रियंका का यह यूपी दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान वह प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कई अहम निर्णय ले सकतीं है।
यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में बदलाव की पुष्टि की है। 16 जुलाई को लखनऊ पहुंचकर प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और चुनावी रणनीति को लेकर मंथन करेंगी। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी इस दौरे के दौरान कुछ विधान सभा चुनाव के लिये कुछ उम्मीदवारों के नामों को तय कर सकतीं हैं।
जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी यूपी पार्टी प्रभारी होने के नाते इस बार उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर खासी रणनीति बनाने में जुटी है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी दो-तीन दिनों कर लखनऊ में रह सकती है। इस दौरे के दौरान प्रियंका गांधी चुनावों में कुछ उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी मंथन करेंगी। इस दौरान वह पार्टी के कुछ उम्मीदवारों के नाम भी मुहर लगा सकती है। इसके अलावा टिकट वितरण को लेकर भी मंथन हो सकता है।
Published : 13 July 2021, 1:13 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी चुनावी रणनीति टिकट वितरण प्रियंका गांधी यूपी दौरा लखनऊ विधान सभा चुनाव
No related posts found.