हिंदी
आगरा: शहर की शाहगंज थाना पुलिस ने जाली नोट छापने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से जाली नोट, कलर प्रिंटर, कंप्यूटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काछीपुरा निवासी दीपेश, दीपक और हेमंत के रूप में हुई है और इनके पास से 18,700 रुपये के जाली नोट भी मिले हैं।
शाहगंज थाना के प्रभारी भानु प्रताप ने बताया कि आरोपियों का आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
Published : 4 August 2023, 9:49 AM IST
No related posts found.