हिंदी
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त करने के सरकारी दांवो के बीच मुख्यमंत्री के शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। जहां दो किशोरों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ की खबर के बाद गोरखपुर के SSP गौरव ग्रोवर की नींद टूटी। गोरखपुर में दो मासूमों की क्रूरता से हत्या की खबर के बाद एसएसपी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि लापता होने के बाद दोनों किशोरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, जिसके बाद सुबह दोनों के शव बरामद किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ ने इस खबर को सबसे पहले दिखाया जिसके बाद एसएसपी मौके पर पहुंचे।
दोनों किशोरों के हाथ पैर बंधे अर्धनग्न शव बरामद किये गये। आशंका जताई जा रही है कि किशोरों के साथ हत्या से पहले कुकर्म भी किया गया हैं।
मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान 10 साल के प्रिंस पुत्र राकेश निवासी कैंपियरगंज और अभिषेक पुत्र इंद्रेश निवासी धस्का के रूप में की गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस घटना के सभी पहलूओं पर गौर कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे।
इलाके में दहशत
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद आहत हैं और पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
दो बच्चों की निर्मम हत्या से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।
Published : 24 January 2025, 6:11 PM IST
Topics : crime news Dynamite News Gorakhpur Gorakhpur Double Murder Gorakhpur Police SSP Gaurav Grover गोरखपुर डबल मर्डर गोरखपुर हत्या डाइनामाइट न्यूज़