Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर उसकी बहन ने दिया ये बड़ा बयान..

कानपुर हत्याकांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस हर कोशिश कर रही है। इसी बीच विकास की बहन का एक बड़ा बयान सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 July 2020, 4:51 PM IST

लखनऊः कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या करने वाले दुर्दांत अपराधी विकास दूबे को पकड़ने के लिए पुलिस अपना पूरा जोर लगा रही है। 

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर विकास दूबे के करीब पहुंची पुलिस, हत्याकांड में प्रयुक्त दो पिस्टल बरामद, ADG ने प्रेस से कही ये बातें

इसी बीच विकास दुबे की बहन का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपने अपराधी भाई को कड़ी सजा मिलने की बात कही है। विकास दुबे की बहन की बहन ने कहा है- विकास हमारे परिवार के लोगों से गाली-गलौज करता था। हमारे पति, हमारे बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। चंद्रकांता ने बताया की वह पांच-छह वर्षों से विकास से नहीं मिली है। वह भाई है, लेकिन उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ेंः कानपुर पुलिस हत्याकांड के मास्टरमाइंड विकास दूबे की गिरफ्तारी पर दोगुना हुआ इनाम, अब मिलेंगे पांच लाख  

बता दें कि इससे पहले विकास दुबे की मां ने भी ऐसा ही एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उनका बेटा अपराधी है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था की-दुर्गा मइया जिसने दूसरों को मारा है वो भी मारा जाय, उसे भी उसकी करनी की सजा मिले। पुलिस यदि लड़के को मारती है तो मुझे कोई गम नहीं होगा। मैंने उससे कहा था कि दो रोटी कम खा लेंगे लेकिन ईमानदारी की खायेंगे लेकिन वह नहीं माना।

Published : 
  • 8 July 2020, 4:51 PM IST