हिंदी
मोकामा (बिहार): बिहार के मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह और गैंगेस्टर सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई आपराधिक वारदात के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर विवाद क्यों हुआ। इस पर अनंत सिंह का बयान सामने आ गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अनंत सिंह का कहना है कि सोनू-मोनू गैंग ने एक आदमी के मकान पर ताला जड़ दिया था, जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पीड़ित को डीएसपी से मिलने को कहा लेकिन वह नहीं मिल सका।
फिर खुद मौके पर गये तभी दूसरी तरफ से फायरिंग शुरु कर दी गयी।
एफआईआर के सवाल पर उन्होंने कहा कि देखा जायेगा पुलिस क्या करती है।
बुधवार को मोकामा के पंचमहला थाने के नौरंगा गांव में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। वजह थी गैंगेस्टर सोनू-मोनू गैंग ने चार दिन पहले गांव के मुकेश के घर पर ताला लगा दिया था। इसके पीछे 65 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था। मुकेश लखीसराय जिले के खुटहां गांव में एक चिमनी में मुंशीगिरी का काम करता था। उसमें सोनू-मोनू पार्टनर थे। मुकेश ने इसकी सूचना अनंत सिंह को दी। जिस पर वे गांव पहुंचे। इसी बीच दोनों गुटों के बीच जोरदार फायरिंग हुई।
कहा जा रहा है कि सोनू-मोनू गैंग ने एके-47 से फायरिंग झोंकी तो वहीं पर अनंत सिंह के गुर्गों ने देशी पिस्टल और कट्टे से फायरिंग की।
पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन एफआईआर दर्ज की है।
Published : 23 January 2025, 11:21 AM IST
Topics : anant singh Attack Big News Bihar News Dynamite News fir firing Latest Update Sonu Monu Gang Top News