हिंदी
नौतनवा (महराजगंज): थाना क्षेत्र के पैसिया बाबू गांव में रास्ते के विवाद में कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है।
यह रहा पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव पैसिया बाबू निवासी बेचन प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर गांव के संजय, प्ररिविन्द, गोविन्द तथा लालबिहारी गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे। जिससे उन्हें चोटें आईं है। लोगों के बीच बचाव के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
बोले एसएचओ
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है।
Published : 15 April 2024, 9:13 AM IST
Topics : against altercation case registered थाना नौतनवा पुलिस महराजगंज मारपीट