
काबुल: म्यांमार, थाईलैंड और बैंकॉक में भीषण तबाही मचाने के बाद अब शनिवार अफ़ग़ानिस्तान सुबह लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र का कहना है कि पहले भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई। एक दिन में दो बार भूकंप आने से अफ़ग़ानिस्तान के लोग बुरे तरीके से घबरा गए हैं।
गहराई में था भूकंप का केंद्र
भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि पहले झटके का केंद्र ज़मीन से 221 किलोमीटर नीचे था, जबकि दूसरे झटके का केंद्र 180 किलोमीटर गहराई में स्थित था। इससे सतह पर ज़्यादा कंपन महसूस नहीं हुआ और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
म्यांमार-थाईलैंड में आया तेज़ भूकंप
इससे पहले शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में भी तेज़ भूकंप आया था, जिसने दोनों देशों में कई इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया और जनजीवन प्रभावित किया। अब अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप के झटकों आने के बाद बेचैनी बढ़ गई है।
म्यांमार में 1002 और थाईलैंड में 6 लोगों की मौत
आपको जानकारी के लिए बता दें कि म्यांमार में पिछले 24 घंटे के भीतर 15 बार भूकंप आया है। अभी तक म्यांमार में 1002 लोगों की लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 2300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा म्यांमार के पड़ोसी देश थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक भूकंप के झटके लगे। जिसकी वजह से थाईलैंड में 6 लोगों की मौत और 100 मज़दूर लापता हैं।
Published : 29 March 2025, 1:48 PM IST
Topics : Afghanistan News Dynamite News earthquake earthquake in afghanistan earthquake in Myanmar Earthquake Near India Earthquake Update International news Myanmar Thailand