
महराजगंजः बृजमनगंज के जंगल क्षेत्र में फरेन्दा रोड पर बीते दिनों तमंचे की नोक पर वनकर्मी से हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बाइक मोबाइल आदि बरामद कर कुल 5 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले फरेन्दा जंगल में तैनात चौकीदार राजकुमार वर्मा को कुछ बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनकी बाइक और मोबाइल सहित कई चीजों को लूट लिए थे। इस घटना में बृजमनगंज पुलिस ने राजकुमार वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर किया था।
यह भी पढ़ें: 100 रुपए ना देने पर युवक को डंडे से बुरी तरह पीटा, किया लहूलुहान
इस मामले में थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि जांच के दौरान मुखबीर की सूचना पर घटना स्थल क्षेत्र में ही मंगलवार को बाइक सवार कुल 5 युवकों महिपाल उर्फ पट्टू निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल गोरखपुर, कंचन कुमार निवासी लोहरपुरवा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर, आशीष उर्फ आशिक निवासी लोहरपुरवा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर, ब्रम्हा चौधरी निवासी सिंधवारी थाना फरेंदा जनपद महराजगंज और उमा विश्वकर्मा निवासी धानी ढाला थाना फरेंदा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से तलाशी के दौरान दो अदद 315 बोर तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में सभी ने घटना को अंजाम देना कबूल की।
Published : 25 September 2019, 1:33 PM IST
Topics : Maharajganj pharenda UP Police uttar pradesh उत्तर प्रदेश थानाध्यक्ष फरेन्दा बृजमनगंज महराजगंज