हिंदी
सतना: मध्य प्रदेश के सतना में बृहस्पतिवार को एक मकान का छज्जा गिर जाने से एक महिला और उसकी छह वर्षीय पोती की मौत हो गयी।
सतना के महापौर योगेश तमराकर ने बताया कि यहां गौशाला चौक क्षेत्र में यह घटना घटी।
यह भी पढ़ें: दादी ही बनी पोती की हत्यारी, जानिए पूरा मामला
उन्होंने बताया कि छज्जे का बाहर की ओर निकला हुआ हिस्सा टूटकर गिर गया और परिवार के चार सदस्य उसकी चपेट में आ गये।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि इस घटना में सुशीला अग्रवाल (65) और उनकी पोती कौशिकी (छह) की मौत हो गयी जबकि सुशीला के पति के हाथ की हड्डी टूट गयी।
यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़ में चारा काट रही महिला की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या
महापौर ने बताया कि नगर निकाय अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।
Published : 1 February 2024, 6:02 PM IST
Topics : died House Broke Madhya Pradesh छज्जा गिरा पोती मकान मध्य प्रदेश महिला मौत सतना