Accident: कावेरी नदी में नहाना तीन किशोरों को पड़ा भारी, 2 की मिली लाश

कावेरी नदी में नहाने के दौरान बृहस्पतिवार को तीन किशोर डूब गए जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 3 August 2023, 5:54 PM IST
google-preferred

इरोड: कावेरी नदी में नहाने के दौरान बृहस्पतिवार को तीन किशोर डूब गए जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं।

कोडुमुडी पुलिस के अनुसार वेनगांबुर गांव के निकट कोंगलाम्मन कॉलोनी के कुछ लोग कावेरी नदी किनारे बने मंदिर मदुरायवीरन गए थे। इन लोगों में शामिल तीन किशोर कुप्पुराज (19) तथा 14 व 15 वर्ष के दो अन्य किशोर नदी में नहाने गए और उसी दौरान डूब गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने बताया कि तीनों किशोर पानी के तेज बहाव में बह गए, उन्हें तैरना नहीं आता था।

सूचना मिलने पर पुलिस तथा दमकल सेवा के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दो शवों को निकाल लिया गया ,वहीं तीसरे किशोर की तलाश की जा रही है।

Published : 
  • 3 August 2023, 5:54 PM IST

Advertisement
Advertisement