Abu Qatal Killed: ऐसे मारा गया रियासी हमले का मास्टरमाइंड अबु कताल

हाफिज सईद का खासमखास अबु कताल सिंघी का पाकिस्तान में सफाया हो गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर

Updated : 16 March 2025, 9:02 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए- तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी का खात्मा हो गया। शनिवार रात 8 बजे अबू कताल की हत्या कर दी गई। अबु कताल ने भारत में भी कई बड़े हमलों को अंजाम दिया था। वह हाफिज सईद का करीबी माना जाता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंघी झेलम में हुई गोलीबारी में मारा गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार NIA ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था। वह सेना समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ था।

जानकारी के अनुसार नदीम को अबु कताल के नाम से भी जाना जाता है। ये जमात-उद-दावा कमांडर और हाफिज सईद का भतीजा है।पाकिस्तान के झेलम में इसके मारे जाने की खबर है। मंगला बाईपास के पास अज्ञात हमलावरों ने अबु कताल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई। अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उसकी वीगो गाड़ी पर गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

गौरतलब है कि 9 जून को जम्मू कश्मीर रियासी के शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले का मास्टरमाइंड भी अबु कताल ही था। साल 2023 में हुए राजौरी हमले का जिम्मेदार भी अबु कताल ही था। वो सिंघी जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी था। वह पीओके में बैठकर जम्मू कश्मीर में लगातार हमले करवा रहा था। 

बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर में कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड भी अबु कताल को माना गया।

NIA के मुताबिक 2023 में हुए रजौरी हमले में भी अबु कताल के शामिल होने की बात सामने आई थी। अबु कताल एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर अबु कताल लंबे समय से था। भारत की सुरक्षा एजेंसियां उसे तलाश रही थीं। ऐसे में अबु कताल का मारा जाना भारत के लिए अच्छी खबर है।

Published : 
  • 16 March 2025, 9:02 AM IST