
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र में गतिरोध और हंगामा जारी है। इस बीच शुक्रवार को राज्य सभा में सीट के नीचे नोटों की गड्डी मिलने के मामले ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। संसद के उच्च सदन में नोट की गड्डी मिलने से देश में राजनीति गरमा गई है। इस गंभीर आरोप के बाद सत्ता पक्ष ने जोरदार विरोध किया और सदन में कार्यवाही बाधित हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस बीच अपनी सीट के नीचे नोटों की गड्डी मिलने के मामले पर राज्य सभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा बयान सामने आया है।
कांग्रेस सदस्य मनु सिंघवी ने कहा कि जो नोटों के बंडल उनकी सीट के नीचे पाए गए हैं, वह उनके नहीं हैं। वह राज्यसभा में केवल 3 मिनट के लिए आए थे और उनके पास सिर्फ 500 का एक ही नोट था।
उनका कहा कि उन्होंने वहां कोई पैसे नहीं रखे थे।
उन्होंने कहा कि मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो एक 500 रुपए का नोट साथ लेकर जाता हूं। वह पहली बार इसके बारे में सुन रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
Published : 6 December 2024, 12:38 PM IST
Topics : abhishek manu singhvi bundles of notes HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist New Delhi rajya sabha statement TrendingNews