यूपी निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी आम आदमी पार्टी

डीएन संवाददाता

विधानसभा चुनाव से दूर रहने वाली आम आदमी पार्टी अब निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आप पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह हुए शामिल
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आप पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह हुए शामिल


कानपुर: आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आप पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने शिरकत की। प्रदेश के सभी जिलों से जिला संयोजक इस बैठक में शामिल हुए।

यूपी से नगर निकाय चुनाव लड़ेगी पार्टी

'आप' के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि 15 जुलाई तक हमारा लक्ष्य है नगर, बूथ, मोहल्ला, कमेटी बनाना। जल्द ही आप पार्टी नगर निकाय चुनाव का घोषणा पत्र भी जारी करेगी। उत्तर प्रदेश से आप निकाय चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने किसानों के पीठ में छूरा घोपने का काम किया है। इस दौरान कानून व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि भाजपा नेताओ ने ही यूपी की कानून व्यवस्था की चाल बिगाड़ी है। 45 दिन तक सहारनपुर जलता रहा, जातीय संघर्ष की आग में जूझता रहा। प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भाजपा के नेताओ पर अंकुश लगाना चाहिए। केवल डीएम, एसएसपी बदलने से कुछ नही होगा। भाजपा सरकार किसान व व्यापारियों को कुचलने वाली हैं लेकिन जनता अब जान चुकी हैं।










संबंधित समाचार