Lucknow: बुर्का पहन कर सड़क पर घूम रहा था युवक, राहगीरों ने करवाया गिरफ्तार

लखनऊ में बीच सड़क पर बुर्का पहन कर घूम रहे बहरूपिया पकड़ा गया है। बुर्का पहन कर युवक पुलिस से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 September 2019, 12:35 PM IST

लखनऊ: थाना विकासनगर क्षेत्र में बुर्का पहनकर टहल रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक भेष बदल  कर विकास नगर में घूम रहा था। लोगों को उस पर शक होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने जब उसका नकाब हटाया तो युवक निकला।

यह भी पढ़ें: योगी ने किया राज्य के पहले रोप वे का उदघाटन

बुर्का पहने पकड़ा गया युवक

युवक पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था। जिसके बाद राहगीरों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशन ले आई है। जहां उससे पूछताछ की गई। युवक ने कहा कि वो बुर्का उसकी दोस्त का और वो उसे ठीक करवाने के लिए गया था। रास्ते में आते समय वो बुर्का पहन कर चेक कर रहा था। उसकी दोस्त कैरियर स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती है। कैरियर स्कूल से पास की तरफ से जा रहा था शेखुपुरा कॉलोनी अपनी फ्रेंड के घर।

यह भी पढ़ें: हेलमेट ना पहनने पर पुलिसकर्मियों ने युवक को जुतों से पीटा, वीडियो हो रहा वायरल

बताया जा रहा है कि जब सिपाही विनोद सरोज महानगर थाने में डयूटी पर जा रहे थे, तभी उनकी नजर उस युवक पर पड़ी। मौके पर सिपाही ने विकास नगर थाने को जानकारी देकर नकाबपोश को पुलिस के हवाले किया।

Published : 
  • 15 September 2019, 12:35 PM IST