बड़ी खबर: कुंभ में भगदड़ के दौरान महराजगंज की महिला की भी गई थी जान, अब खुला राज…

कुंभ में भगदड़ के दौरान जनपद की भी एक महिला की जान गई थी। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 18 February 2025, 8:22 PM IST
google-preferred

महराजगंज: प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ के दौरान हुए भगदड़ में जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र के हेवती गांव की एक बुजुर्ग महिला की भी जान गई थी। 20 दिन बाद डीएनए सैंपल के जांच में पहचान हुई है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार महिला रमना (72) पत्नी कैलाश आस पास के गांव के लोगों के साथ 25 जनवरी को ट्रेन से महाकुंभ में स्नान करने गई थी।

महाकुंभ में मरने वाले 30 लोगों में वह भी शामिल थी। घटना के बाद में उनकी शिनाख्त न हो पाने के कारण फोटोग्राफ व डीएनए सैम्पलिंग सुरक्षित कराते हुए नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया गया था।

लगभग 20 दिनों बाद डीएनए जांच में पुष्टि के बाद मृतका के परिजनों को शासन द्वारा सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

डीएनए सैंपल की जांच में पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा मृतका से संबंधित कागजात जुटाकर शासन को सूचना भेजी गई है और शासन स्तर से घोषणा होने के बाद मृतका के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Published : 
  • 18 February 2025, 8:22 PM IST