
आगराः यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात एक और बड़ा हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। आगरा के झरना नाले के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे के समय बस में 100 लोग सवार थे।
हादसा थाना खंदौली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। जहां गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 14 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ अर्चना सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना खंदौली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलटने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद थाना खंदौली और थाना एत्मादपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए लोगों को बस से बाहर निकाला। हादसे में 14 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। बस गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही थी। बस देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची, तभी अचानक पलट गई।
Published : 18 March 2021, 9:53 AM IST
Topics : Agra Gurugram Road Accident uttar pradesh Yamuna Express way उत्तर प्रदेश खंदौली गुरुग्राम यमुना एक्सप्रेस वे