हिंदी
नोएडा: थाना फेस-3 क्षेत्र के छिजारसी गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
पलिस उपाधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि छिजारसी में रहने वाले मुरारी (60 वर्ष) की रविवार शाम करीब सात बजे चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: 2012 से फरार चल रहा इनामी बदमाश चढा पुलिस के हत्थे
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह घटना परिवार में विवाद के चलते हुई प्रतीत होती है। मृतक के पोतों पर उसकी हत्या का शक है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंगः ब्वॉयफ्रेंड से बात कर रही थी बेटी..तभी पिता ने चला दी गोली
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मृतक का अपने पोतों से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। (भाषा)
Published : 5 November 2018, 2:09 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश छिजारसी गांव नोएडा बुजुर्ग हत्या
No related posts found.