बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में नया मोड़, बीजेपी के पूर्व सांसद ने कहा मैंने तुड़वाया था विवादित ढांचा..

एक ओर जहां बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचा गिराने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता इन दिनों कानूनी शिंकजे में फंसे हैं वहीं भाजपा के पूर्व सांसद और रामजन्म भूमि न्यास के सदस्य रामविलास वेदांती ने बेबाक बयान देकर सभी को चौंका दिया है।

Updated : 21 April 2017, 2:59 PM IST
google-preferred

फैजाबाद: रामजन्म भूमि न्यास के सदस्य और पूर्व भाजपा सांसद राम विलास वेदांती ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, मेरे ही कहने पर कारसेवकों ने विवादित ढाचें को गिरा दिया गया। इसके साथ ही वेदांती ने दावा करते हुए कहा इस साजिश में उनके साथ वीएचपी के अशोक सिंघल और महंत अवैद्यनाथ भी शामिल थे। भले ही उन्हें फांसी हो जाए लेकिन वो अपने बयान से नहीं पलटेंगे। 

वेदांती ने कहा कि उस समय लाल कृष्ण अडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार समेत अन्य आरोपी बीजेपी और विहिप के नेता कारसेवकों को उकसा नहीं रहे थे, बल्कि वे उन्हें शांत करने का प्रयास कर रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट दे चुका है फैसला..
बाबरी विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 19 अप्रैल को लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सहित 13 अन्य नेताओं पर आपराधिक साजिश रचने का मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। इस मामले में सिर्फ कल्याण सिंह को इम्युनिटी दी गई है क्योंकि वो फिलहाल गवर्नर हैं। हालांकि कोर्ट ने ये भी कहा कि वो इस्तीफ़ा देने पर विचार कर सकते हैं।

बाबरी विध्वंस मामले में इन नेताओं पर गिरी है गाज..
लालकृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह, बाल ठाकरे, उमा भारती, अशोक सिंघल, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, विष्णु हरि डालमिया, गिरिराज किशोर, साध्वी ऋतंभरा, महंत अवैद्यनाथ, रामविलास वेदांती, महंत नृत्य गोपाल दास, परमहंस रामचंद्र दास, बी एल शर्मा ‘प्रेम’, सतीश प्रधान, सी आर बंसल, सतीश नागर, मोरेश्वर सावे,जगदीश मुनि महाराज, धरम दास पर आईपीसी की धारा 120B (आपराधिक साज़िश), 153A (समाज में वैमनस्य फैलाना) 153B (राष्ट्रीय अखंडता को खतरे में डालना) और 505 (अशांति और उपद्रव फ़ैलाने की नीयत से झूठी अफवाहें फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Published : 
  • 21 April 2017, 2:59 PM IST

Related News

No related posts found.