Site icon Hindi Dynamite News

Good News: दुर्गापूजा और दीपावली के पर्व पर रेलवे का यात्रियों को एक नया तोहफा

आगामी अक्टूबर में दुर्गापूजा और दीपावली पर्व के दौरान में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ भाड़ के मद्देनजर शालीमार (पश्चिम बंगाल) तथा जयपुर के बीच बारास्ता चार फेरों के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाई जायेगी।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Good News: दुर्गापूजा और दीपावली के पर्व पर रेलवे का यात्रियों को एक नया तोहफा

बिलासपुर: आगामी अक्टूबर में दुर्गापूजा और दीपावली पर्व के दौरान में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ भाड़ के मद्देनजर शालीमार (पश्चिम बंगाल) तथा जयपुर के बीच बारास्ता चार फेरों के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाई जायेगी।

यह भी पढ़ें: रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी मिलेगा 78 दिन का बोनस

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि 08061 विशेष ट्रेन शालीमार से 07, 14, 21 और 28 अक्टूबर ( प्रत्येक सोमवार रात 20.20 बजे रवाना होगी तथा तीसरे दिन सुबह 06.35 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 08062 विशेष ट्रेन 09, 16, 23 एवं 30 अक्टूबर ( प्रत्येक बुधवार) अपराह्न 12.50 बजे छूटेगी तथा दूसरे दिन रात्रि 23.20 बजे शालीमार पहुंचेगी। (वार्ता)

Exit mobile version