छत्तीसगढ़में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 March 2024, 12:52 PM IST
google-preferred

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया कि किरंदुल थाना क्षेत्र से सुबह केंद्रीय सुरक्षा और जिला पुलिस बल की संयुक्त् टीम दमपुर और कुड़गेल के जंगलों में पहुंची थी। वहां पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। दोनों ओर से लगभग आधा घंटे गोलीबारी हुयी।

इस वजह से एक नक्सली मारा गया। मौके से हथियार भी जप्त किए गए हैं। नक्सली की पहचान तत्काल नहीं हो सकी।

Published : 
  • 19 March 2024, 12:52 PM IST

Advertisement
Advertisement