यूपी में एक ही परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर इस तरह हुआ भीषण हादसा

यूपी में सड़क हादसों का सफर जारी है। यमुना एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसे में यूपी के एक ही परिवार के सात सदस्यों की मृत्यु हो गयी जबकि एक बालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 May 2022, 10:53 AM IST
google-preferred

आगरा: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार तड़के एक और भीषण सड़क हादसा हुआ। मथुरा के पास हुए इस हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मृत्यु हो गयी जबकि एक बालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बालक और तीन पुरुष शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गये सभी लोग यूपी के हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में गांव बहादुरपुर के निवासी थे। सभी लोग कार में सावर होकर नोएडा से अपने गांव से लौट रहे थे। ये लोग नोएडा के कासना में एक शादी समारोह में आये हुए थे और अपने गांव बहादुरपुर, हरदोई लौट रहे थे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुआ मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट के पास हुआ। एक अज्ञात वाहन ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गये। 

कार में बहादुरपुर निवासी लल्लू गौतम, उनके बेटे राजेश, गोपाल गौतम, संजय, उसकी पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और संजय के दूसरे पुत्र कृष सवार थे। हादसे में कृष और गोपाल घायल हो गए। शेष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा। क्षतिग्रस्त कार को हटवा कर यातायात को सामान्य कराया गया।

Published : 
  • 7 May 2022, 10:53 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement