Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: कांगो के नागरिक को चार साल की जेल, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना, जानें क्या है मामला

शुक्रवार को कांगो के एक नागरिक को चार साल के लिए जेल भेजा गया है। साथ उस पर जुर्माना भी लगाया गया है। कांगो के नागरिक को 13 जनवरी 2018 को आब्रजन कार्यालय के अधिकारियों ने सोनौली सीमा पर पकड़ा गया था। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: कांगो के नागरिक को चार साल की जेल, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना, जानें क्या है मामला

महराजगंज: बिना वीजा के सोनौली सीमा से भारत सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़े गए कांगो के नागरिक को चार साल के लिए जेल भेजा गया है। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया है। 

यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक, पहुंची तीन वर्षों की महिला टॉपर्स, राष्ट्रपति के सचिव रहे मुख्य अतिथि

13 जनवरी 2018 को  मध्य अफ्रीकी देश कांगो के निवासी बिस्मार्क बाकुड़ा को  सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई थी। जिसमें सहायक शासकीय अधिवक्ता संतोष मिश्र ने अभियोजन की ओर से आधा दर्जन गवाहों को पेश किया गया था। साथ ही न्यायालय से बिस्मार्क बाकुड़ा पुत्र फ्रांकोइस को सजा देने की मांग की थी।
 

Exit mobile version