हिंदी
महराजगंजः मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को शहर के एक मैरिज हाल में अग्नि को साक्षी मारकर 791 जोड़ों ने सरकारी शादी रचाई। इस दौरान मंगलगीतों से जहां माहौल गुंजायमान हो उठा वहीं मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार व शहनाई की गूंज ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। जिला के अफसरों ने कुछ सामान देकर वर-वधू को चिरंजीवी होने का आर्शीवाद दिया।
मंगलगीत ने बनाया माहौल को खुशनुमा
कुल 791 जोड़ों के लिए मंडप बनाया गया। मंडप को फूलों से करीने से सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के सामने वर-वधू ने एक दूसरे के गले में जयमाल डालकर एक दूजे के लिए हो गए।
इस दौरान कैसे डालूं जयमाल को, राम झूकत नाही, गीत के बोल ने माहौल को खुशनूमा बना दिया। मौके पर पांडाल में बारात भी आई और सरकारी खर्चे पर घरातियों ने जमकर बारातियों का स्वागत भी किया।
कुल 791 जोड़ों की हुई सरकारी शादी
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले के कुल 791 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। अल्पसंख्यक वर्ग के 126 जोडे़, पिछड़ा वर्ग के 341 जोडे़, सामान्य वर्ग के 1 जोडे़ व अनुसूचित जाति के 323 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधे। इनमें विधानसभा सदर के 191, नौतनवा क्षे़त्र के 145, सिसवा क्षेत्र के 147, फरेंदा क्षेत्र के 237 व पनियरा विधानसभा क्षेत्र के 71 जोडे़ शामिल हैं।
Published : 10 February 2023, 7:19 PM IST
No related posts found.