हिंदी
नई दिल्ली: पश्चिमी जापान के ओसाका में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गयी है। भूकंप के झटकों से काफी नुकसान पहुंचा है और कई लोगों के घायल और मारे जाने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि अभी तक इस भूंकप के झटकों से 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि तकरीबन 50 लोग घायल हो गये हैं। उसके साथ ही पूरे शहर में बिजली गुल हो गई है और ट्रेन सेवा को रोक दिया गया है। खबरों के मुताबिक मृतकों में 9 साल की बच्ची और दो पुरूष शामिल हैं।
कहा जा रहा है कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 7.58 बजे महसूस किए गए। भूकंप के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं तो कहीं-कहीं दीवारें भी ढह गईं।
Published : 18 June 2018, 10:26 AM IST
No related posts found.