
बलिया: शासन के निर्देश पर जिला कारागार में निरुद्ध 50 कैदियों को शुक्रवार को मऊ जेल में शिफ्ट किया गया। वहीं शेष कैदियों को अन्य जेलों में शासन के निर्देश पर भेजा जाएगा।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक वर्तमान में जिला कारागार में करीब 535 कैदी निरुद्ध है। इनमें से पहले राउंड में 50 कैदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मऊ जेल में शिफ्ट करने के लिए भेजा गया। यह कार्रवाई शासन के निर्देश की जा रही है।
इस बाबत प्रभारी जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार में करीब 535 कैदी है। इनमें से 50 कैदियों को शासन के निर्देश पर मऊ जेल में शुक्रवार शिफ्ट किया गया है। शेष कैदियों को जहां का आदेश होगा वहां शिफ्ट किया जाएगा।
Published : 19 July 2024, 6:57 PM IST
Topics : ballia central jail Ballia News Dynamite News UP News बलिया जिला कारागार बलिया समाचार मऊ जेल यूपी समाचार