Noida Twin Tower Demolition VIDEO: ब्लास्ट के साथ मिट्टी में मिला 32 मंजिला ट्विन टावर, जानिये बनने से जमींदोज होने तक की पूरी कहानी

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित ट्विन टावर अब इतिहास की बातें हो गई हैं। ब्लास्ट के साथ ट्विन टावर मिट्टी में मिल गये। पढिये पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 August 2022, 2:31 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित ट्विन टावर ब्लास्ट के साथ ही मिट्टी में मिल गया है। ट्विन टावर  को अबसे थोड़ी देर पहले दोपहर ढाई बजे जमींदोज कर दिया गया। पलक झपकते ही 3700 किलोग्राम बारूद ने इन दोनों इमारतों को ध्वस्त कर दिया। इमारतों के जमींदोज होते दोनों टावर मिट्टी के गुबार में तब्दील हो गये। मिट्टी में मिल चुके इन दो टावरों में एक इमारत 32 मंजिला और दूसरी 30 मंजिला थी।

ट्विन टावर गिरने के बाद अभी मौके पर धुएं के घने गुबार हैं। सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने के लिए दोनों इमारतों में 9,640 छेद करके बारूद भरा गया है।  ट्विन टावर्स को गिराने में करीब 17.55 करोड रुपये का खर्च आने का अनुमान है। टावर्स को गिराने का यह खर्च भी बिल्डर कंपनी सुपरटेक ही वहन करेगी।

इन दोनों टावरों में अभी कुल 950 फ्लैट्स बने हैं और इन्हें बनाने में सुपरटेक ने 200 से 300 करोड़ रुपये खर्च किया था।

गिरने से पहले ट्विन टावर

ट्विन टावर को ढहाने से पहले क्षेत्र में सायरन बजाकर सभी को अलर्ट किया गया। अधिकारियों ने आसपास पानी के टैंकर और एंटी-स्मॉग गन भी तैनात किए। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे दोपहर 2:15 बजे से दोपहर 2:45 बजे के बीच बंद रखा गया है। इस इलाके में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। चारों ओऱ बैरिकेड्स लगा दिए गये।  

Published : 
  • 28 August 2022, 2:31 PM IST

Related News

No related posts found.