कोल्हू मालिक की शर्मनाक हरकत.. तीन महिलाओं पर फेंका तेजाब

यूपी के बरेली जिले में कोल्हू पर पानी पीने आई महिला से कोल्हू मालिक बलात्कार की कोसिश करने लगा, इस दौरान महिला को बचाने आई दो महिलाओं पर और तेजाब फेंक दिया जिससे तीनों महिलाएं झुलस गई। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 9 November 2018, 5:10 PM IST
google-preferred

बरेली: जिले के एक गांव में कोल्हू पर पानी पीने आयी महिला के साथ कोल्हू मालिक ने कथित रूप से बलात्कार का प्रयास किया। महिला की चीख सुनकर जो दो अन्य महिलाएं वहां आयीं तो कोल्हू मालिक ने तीनों पर तेजाब फेंक दिया जिससे सभी झुलस गईं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

 

नबाबगंज के पुलिस निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक महिला दो बच्चों के साथ लकड़ी बीनने के लिए गांव से बाहर गयी थी। शाम को वह पानी पीने गांव में दीपक के कोल्हू पर चली गई। वहां दीपक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया उसके कपड़े फाड़ दिये। महिला की चीख सुनकर उसके परिवार की दो अन्य महिलाएं जब उसे बचाने पहुंची तो दीपक ने सभी पर तेजाब फेंक दिया।

द्विवेदी ने बताया तीनों महिलाओं को झुलसी हुई अवस्था में बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
 

Published : 
  • 9 November 2018, 5:10 PM IST

Advertisement
Advertisement