हिंदी
पटना: बिहार में कटिहार रेलवे जंक्शन पर रेल पुलिस ने 165 कछुआ और भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) थानाध्यक्ष ज्योतिरादित्य ने रविवार को यहां बताया कि कटिहार रेलवे जंक्शन पर शनिवार की देर रात ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया गया।
तलाशी के दौरान 15720 गरीब नवाज एक्सप्रेस से 165 कछुआ बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि 13033 हावड़ा एक्सप्रेस से 261 बोतल विदेशी शराब और बियर कैन बरामद किया गया है । (वार्ता)
Published : 20 November 2022, 4:07 PM IST
Topics : 165 कछुआ कटिहार बरामद बिहार रेल पुलिस रेलवे जंक्शन विदेशी शराब
No related posts found.