हिंदी
लंदन: लंदन के ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में शुक्रवार की शाम फायरिंग की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 16 लोगों के घायल होने की खबर है लेकिन किसी के मरने की खबर नहीं आई है। बता दें कि ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट ब्रिटेन की राजधानी का मुख्य शॉपिंग केंद्र है, जहां हमेशा शापिंग के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिलती है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई लेकिन पुलिस की जांच के बाद पता चला कि यहां न तो गोलीबारी हुई है न ही कोई संदिगध सामान पाया गया है। अफवाह होने के बाद कुछ घंटों के लिए ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट को बंद कर दिया गया था लेकिन बाद में इसे चालू कर दिया गया है।
Published : 25 November 2017, 11:18 AM IST
Topics : अफवाह ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट फायरिंग भगदड़ लंदन
No related posts found.