हिंदी
सिसवा बाजार (महराजगंज): यूपी के जनपद महराजगंज के सिसवा कस्बे में स्थित चोखराज इण्टर कालेज के हास्टल में रहने वाले 15 वर्षीय अभय उर्फ विवेक पुत्र छोटेलाल गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में आधी रात को मौत का मामला प्रकाश में आया है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कुशीनगर जिले के थाना कुबेरस्थान के गांव कल्याण छापर का रहने वाला था।
इस मामले में विद्यालय के जिम्मेदारों का कहना है कि छात्र ने कूदकर आत्महत्या की है जबकि छात्र के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम निचलौल रामसजीवन मौर्या और सीओ सूर्यबली मौर्य मौके पर पहुँच कर घटना की जांच कर रहे है।
उधर एसपी ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि मामले के हर पहलू की छानबीन की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही सत्यता का पता लगाकर विस्तृत खुलासा होगा।
Published : 20 January 2023, 11:21 AM IST
Topics : इंटर कॉलेज उत्तर प्रदेश छलांग महराजगंज मौत सिसवा हास्टल
No related posts found.