
नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार पुलिस थाने के सामने खुले मैदान में बुधवार देर रात 14 कारें जलकर खाक हो गईं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में जूता निर्माण फैक्टरी में आग लगी, मौके पर पहुंची 26 दमकल गाड़ियां
दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी बुधवार देर रात दो बजकर 25 मिनट पर मिली थी और तुरन्त ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
उन्होंने बताया कि विवेक विहार पुलिस थाने के सामने खुले मैदान में पार्क की गई 14 कारों में आग लग गई। ये पुरानी कारें वहां खरीदने-बेचने के लिए रखीं गई थी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में रबर फैक्ट्री में आग, तीन लोगों की मौत
अधिकारी ने बताया कि कार का व्यापार करने वाले एक व्यक्ति ने ये गाड़ियां वहां पार्क की थीं।
आग पर देर रात तीन बजे काबू पा लिया गया था। (भाषा)
Published : 16 January 2020, 3:02 PM IST
Topics : Delhi Fire Department fire National Vivek Vihar आग दमकल विभाग दिल्ली दिल्ली दमकल विभाग राष्ट्रीय विवेक विहार