मणिपुर में 11वीं कक्षा के प्रश्न पत्र लीक

मणिपुर राज्य शिक्षा बोर्ड ने कम से कम पांच विषयों के प्रश्न पत्र लीक हो जाने के कारण 11वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

Updated : 20 February 2020, 12:35 PM IST
google-preferred

इम्फाल: मणिपुर राज्य शिक्षा बोर्ड ने कम से कम पांच विषयों के प्रश्न पत्र लीक हो जाने के कारण 11वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद मणिपुर (सीओएचएसईएम) के सचिव सी बीरेन सिंह ने बताया कि भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, जीवविज्ञान और मणिपुरी के प्रश्न पत्र लीक हुए हैं।

सीओएचएसईएम के अध्यक्ष एल महेंद्र ने बताया कि ‘लीक के संबंध में पुख्ता सबूत’ मिलने के बाद 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थी।

उन्होंने बताया कि परिषद ने सभी संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वह 24 फरवरी तक वैसे ही प्रश्नपत्र वापस करें जिस स्थिति में उन्हें दिया गया था।

महेंद्र ने लीक के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। (भाषा)

Published : 
  • 20 February 2020, 12:35 PM IST

Advertisement
Advertisement