हिंदी
सिद्धार्थनगरः जिले के डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के हथियवा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सौभाग्य योजना' (प्रधानमंत्री बिजली हर घर योजना) के तहत 110 लोगों में निःशुल्क बिजली कनेक्शन वितरित किए गए। यहां आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में बिजली कनेक्शन को वितरित करने का कार्य डुमरियागंज के बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल ने किया गया।
सांसद ने यहां 110 लोगो में निःशुल्क बिजली कनेक्शन वितरित किया। इस दौरान बिजली कनेक्शन लेने वालो की भीड़ उमड़ी रही।
क्या है प्रधानमंत्री बिजली हर घर योजना?
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री बिजली सहज हर घर योजना- सौभाग्य की शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से देशभर के गरीबों को सस्ती बिजली मुहैया कराए जाने लक्ष्य है। योजना में हर घर को 5 एलईडी बल्ब, एक पंखा और एक बैटरी दिया जाएगा।
इस योजना के तहत शहर और गांवों के गरीबों को फायदा देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बिजली उपकरणों के मरम्मत का खर्च भी पांच साल तक सरकार उठाएगी। इससे तीन करोड़ लोगों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।
Published : 6 January 2018, 5:07 PM IST
Topics : डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र प्रधानमंत्री बिजली हर घर योजना बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल सौभाग्य योजना
No related posts found.