

वेस्टइंडीज के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने कमाल का खेल दिखाते हुए शतक जड़ा। वह दोहरे शतक के करीब थे, लेकिन रन आउट होने की वजह से वह चूक गए, जिसका जिम्मेदार अब शुभमन गिल को ठहराया जा रहा है। फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल (Img: X)
New Delhi: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल का खेल दिखाते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 175 रनों की पारी खेली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन ही यशस्वी ने शानदार प्रदर्शन करके भारत को मजबूत बढ़त दिला दी थी। दूसरे बाद दूसरे दिन के खेल में फैंस को उम्मीद थी कि वह दोहरा शतक लगाने वाले हैं, हालांकि, उनका यह सपना भारत के कप्तान शुभमन गिल की वजह से टूट गया।
जी हां...यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक पूरा ना होने में गिल का सबसे बड़ा हाथ है, ये बात हम नहीं जायसवाल के फैंस कह रहे हैं। दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ उस समय यशस्वी 173 रन पर थे, लेकिन महज दो रन बनाने के बाद ही वह पवेलियन लौट गए और इसकी वजह गिल को माना जा रहा है।
Sanjay Bangar breaks it down, Yashasvi Jaiswal’s run out wasn’t just bad luck, it was a result of Shubman Gill’s selfishness. pic.twitter.com/4elkkFUGJt
— NiiK (@Niiki099) October 11, 2025
दरअसल, दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो जयासवाल तेजी से दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे थे। हालांकि, वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेडन सील्स की गेंद ने उनकी पारी 175 रन पर ही खत्म कर दी। पारी के 92वें ओवर में सील्स ने ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ की गेंद फेंकी, जिसे यशस्वी ने मिड-ऑफ की दिशा में ड्राइव किया और रन लेने के लिए दौड़ गए, लेकिन शुभमन गिल ने रन लेने से मना कर दिया और वह वापस क्रीज तक नहीं पहुंच पाए और रन आउट हो गए।
रन आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल कप्तान गिल पर भड़कते हुए दिखाई दिए। वहीं, फैंस ने भी गिल की सोशल मीडिया पर क्लास लगाना शुरू कर दिया है। बहुत से फैंस का मानना है कि गिल की वजह से ही यशस्वी अपना दोहरा शतक नहीं बना पाए।
Meet Shubman Gill,
Recently Replaced Rohit Sharma as ODI captain by failing in knockouts and doing yes sir yes sir to Gautam Gambhir.
Today his insecurities reached a level where he stolen a deserving 200 from Yashasvi Jaiswal by making him runout. pic.twitter.com/sU3dTZ3teX
— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) October 11, 2025
वहीं, कुछ फैंस ने हद ही पार कर दी और गिल पर आरोप लगा दिया कि उन्होंने जानबूझकर यशस्वी जायसवाल को आउट किया है। लोगों ने गिल को पूरी तरह से इस बात का जिम्मेदार ठहरा दिया है कि यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक केवल कप्तान की वजह से पूरा नहीं हो पाया है।
हालांकि, कुछ फैंस का मानना है कि यशस्वी अपनी गलती की वजह से ही आउट हुए हैं। क्योंकि जैसे उन्हें गेंद खेलकर रन लेने के लिए भागे वैसे ही गिल ने रन लेने से मना कर दिया था। जिसके बाद वह क्रीज तक वापस पहुंच नहीं पाए और रन आउट हो गए।
इसके अलावा केवल जायसवाल के खेल को देखें, तो जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की है वो काबिल-ए-तारीफ है। उनकी बेहतरीन पारी की वजह से भारत ने पहले दिन के खेल में ही मजबूती हासिल कर ली। पहली पारी में ही भारत 500 रन के ऊपर पहुंच गया है।