मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक, देश में खुशी की लहर

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने देश के लिए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक दिलाकर देश का गौरव बढाया। उनकी उपलब्धि से देश में खुशी का माहौल है। उन्होंने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में एक बार फिर भारत का परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 July 2026, 10:55 PM IST

New Delhi: भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया है। चानू ने उम्मीद के अनुरूप दमदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने महिलाओं के 48kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में 22kg के अंतर से गोल्ड मेडल जीता।

यह कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू का लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है, जिसने उनके सुनहरे करियर में एक और ऐतिहासिक पन्ना जोड़ दिया है।

मीराबाई चानू ने स्नैच के तीसरे प्रयास में 85 किलो वजन सफलतापूर्वक उठाया। चानू का यह प्रयास कॉमनवेल्थ गेम्स का महिलाओं के स्नैच में रिकॉर्ड प्रदर्शन है। चानू पहले प्रयास में 82 किलो नहीं उठा पाई थीं, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने 82 किलो का वजन उठाया।

चानू ने इस प्रदर्शन के दम पर पहले गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद चानू ने 85 किलो वजन उठाने का फैसला किया और वह सफल रहीं। चानू का यह प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स में स्नैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। चानू से पहले कोई भी महिला भारोत्तोलक स्नैच वर्ग में 85 किलो वजन नहीं उठा सकी हैं।

राष्ट्रगान के दौरान छलक पड़े आंसू

मीराबाई चानू ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। मेडल सेरेमनी के दौरान जब चानू पोडियम पर खड़ी थीं और भारत का राष्ट्रगान बजा तो वह अपने आंसू नहीं रोक सकीं। मालूम हो कि स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी का पोडियम पर खड़े होने के दौरान राष्ट्रगान बजाया जाता है।

कारगिल की जंग खत्म हुई, लेकिन वो रातें नहीं… ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने सुनाई दिल दहला देने वाली दास्तां

भारत ने जीता तीसरा मेडल

मीराबाई चानू की जीत के साथ ही भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना तीसरा मेडल भी जीत लिया है। इससे पहले भारत ने वेटलिफ्टिंग में ही सिल्वर मेडल जीता था। वह मेडल भारत के लिए ऋषिकांत सिंह ने जीता था। वहीं CWG 26 में भारत के लिए पहला मेडल झंडू कुमार ने जीता था। वह मेडल उन्होंने पैरा वेटलिफ्टिंग में जीता। बता दें कि यह इस साल भारत का पहला गोल्ड मेडल है।

Video: सादे कपड़ों में लाठियां भांजने वाले कौन थे? राहुल गांधी के इन तीखे सवालों से केंद्र सरकार के उड़े होश!

कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड मेडल

भारत की दिग्गज वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में एक बार फिर भारत का परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू का लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है, जिसने उनके सुनहरे करियर में एक और ऐतिहासिक पन्ना जोड़ दिया है।

Location :  New Delhi

Published :  26 July 2026, 10:50 PM IST