क्या आपने देखा RCB के 7 करोड़ के स्टार खिलाड़ी का न्यू ईयर सेलिब्रेशन? VIDEO वायरल

IPL 2026 से पहले RCB के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर नए साल की पार्टी में सुर्खियों में हैं। अहमदाबाद में DJ चेतन के साथ स्टेज पर उनके एनर्जेटिक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 2 January 2026, 10:34 AM IST
google-preferred

Mumbai: IPL 2026 से पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर एक अलग वजह से चर्चा में हैं। घरेलू क्रिकेट में बल्ले से संघर्ष कर रहे अय्यर ने नए साल का जश्न बड़े जोश और एनर्जी के साथ मनाया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस इस पल को खूब पसंद कर रहे हैं।

DJ चेतन के साथ स्टेज पर एनर्जी

बुधवार रात अहमदाबाद में एक नए साल की पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें वेंकटेश अय्यर भी शामिल हुए। मशहूर DJ चेतन ने उन्हें स्टेज पर बुलाया और अय्यर ने भीड़ के साथ म्यूजिक और लाइट्स के बीच शानदार परफॉर्मेंस दिया। उनके उत्साही डांस और एनर्जेटिक अंदाज को कैमरे में कैद कर लिया गया, और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News Hindi (@dynamitenews)

टीम इंडिया के विजुअल्स ने बढ़ाया उत्साह

पार्टी में बैकग्राउंड पर बड़ी स्क्रीन पर टीम इंडिया के विजुअल्स दिखाए जा रहे थे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के सीन और DJ चेतन द्वारा मिक्स किए गए देशभक्ति गीत जैसे ‘तेरी मिट्टी’ और ‘वंदे मातरम’ ने पूरे माहौल को और भी खास बना दिया। क्रिकेट और देशभक्ति का यह अनोखा संगम फैंस को काफी पसंद आया।

यह भी पढ़ें- 2026 का पहला बड़ा रिटायरमेंट! उस्मान ख्वाजा ने किया संन्यास का ऐलान, जानें कब खेलेंगे आखिरी मैच?

विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से संघर्ष

वेंकटेश अय्यर इस समय विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मध्य प्रदेश की कप्तानी कर रहे हैं। टीम ने लगातार चार जीत दर्ज कर ग्रुप में टॉप पोजिशन बनाए रखी है। हालांकि, अय्यर का व्यक्तिगत प्रदर्शन बल्ले से अभी तक संतोषजनक नहीं रहा। चार मैचों में उन्होंने कोई बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन गेंद से उन्होंने टीम को काफी मदद दी। त्रिपुरा के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: महज 8 मिनट और टिकट हुई छूमंतर! रोहित-कोहली का दिखा गजब क्रेज

IPL में नया मौका, बड़ी उम्मीदें

IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह उस सीजन में फ्लॉप रहे। कुल 7 पारियों में उन्होंने सिर्फ 142 रन बनाए थे। इसके बाद KKR ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया। अब IPL 2026 में RCB ने 7 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा है। विजय हजारे ट्रॉफी में उनका बल्ले से कमजोर प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है, लेकिन उनका ओवरऑल IPL रिकॉर्ड ठीक-ठाक है। अब तक 56 पारियों में अय्यर ने 1,468 रन बनाए हैं, जो उन्हें अभी भी IPL में एक भरोसेमंद ऑलराउंडर बनाता है।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 2 January 2026, 10:34 AM IST

Advertisement
Advertisement