चोट ने बिगाड़ा खेल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हर्षित राणा, जानें कौन है रिप्लेसमेंट

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। चोट के कारण तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 July 2026, 5:20 PM IST

New Delhi: भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। BCCI के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें आराम दिया गया है और अब वह आगे के इलाज और फिटनेस पर काम करने के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे।

प्रिंस यादव को मिला मौका

हर्षित राणा की गैरमौजूदगी में चयनकर्ताओं ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वनडे टीम में शामिल किया है। घरेलू क्रिकेट और हाल के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में जगह दी गई है। यह प्रिंस यादव के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का बड़ा अवसर माना जा रहा है।

यहां भी पढ़ें: New Delhi: उस्मानपुर में खून और गोलियों का खेल, नाबालिग की हत्या के बाद बच्चा भी बना शिकार

वरुण चक्रवर्ती भी T-20 सीरीज से बाहर

स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी चोट के कारण जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। BCCI ने बताया कि उन्हें भी इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी।एमआरआई जांच में उनके हैमस्ट्रिंग में ग्रेड-2 चोट की पुष्टि हुई है। इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

रवि बिश्नोई को टीम में जगह

वरुण चक्रवर्ती की जगह युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 टीम में शामिल किया गया है। बिश्नोई पहले भी भारतीय टीम के लिए कई अहम मुकाबले खेल चुके हैं और उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ वापसी की कोशिश

भारतीय टीम को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वनडे टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जिन पर टीम की जिम्मेदारी होगी।

यहां भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा, Abhishek Sharma की बादशाहत खत्म, नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने Ishan Kishan

सीरीज का कार्यक्रम

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में और तीसरा वनडे 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर होगा। इसके बाद भारतीय टीम 23 जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सभी मुकाबले हरारे में आयोजित किए जाएंगे।

Location :  New Delhi

Published :  12 July 2026, 5:20 PM IST