इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली को मौका; हार्दिक पांड्या बाहर
बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। वहीं हार्दिक पांड्या चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं।