स्टोक्स की कप्तानी पर संकट? नाइटक्लब बवाल के बाद ECB की जांच तेज, एटकिंसन भी घेरे में

लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड पर जीत के कुछ घंटों बाद ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम विवादों में घिर गई है। कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पर नाइटक्लब घटना को लेकर ECB ने जांच शुरू कर दी है, जिससे टीम के अनुशासन पर फिर सवाल उठने लगे हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 9 June 2026, 9:55 AM IST
google-preferred

New Delhi: लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत के जश्न की खुशी इंग्लैंड क्रिकेट टीम ज्यादा देर तक नहीं मना सकी। जीत के कुछ ही घंटों बाद टीम एक बड़े विवाद में फंस गई है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दोनों खिलाड़ी मैच के बाद एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां कथित तौर पर टीम प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ।

ECB ने शुरू की औपचारिक जांच

ईएसपीएन-क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार ECB ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। बोर्ड ने पुष्टि की है कि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद दोनों खिलाड़ी उस समय नाइटक्लब में मौजूद थे, जब कथित घटना हुई। ECB ने यह मामला क्रिकेट रेगुलेटर को भी रिपोर्ट कर दिया है और जांच प्रक्रिया जारी है। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि घटना एक विवाद के बाद हुई, जिसमें गस एटकिंसन और एक अकादमी खिलाड़ी के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि, किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

IPL के बीच चौंकाने वाला फैसला, न्यूजीलैंड-बांग्लादेश ने किया बड़ा ऐलान… पढ़ें पूरी खबर

दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं स्टोक्स और एटकिंसन

इस जांच के चलते इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लग सकता है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों खिलाड़ी 17 जून से द ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। अगर बेन स्टोक्स टीम से बाहर होते हैं, तो उपकप्तान हैरी ब्रूक को कप्तानी सौंपी जा सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मामला गंभीर होने पर स्टोक्स अपनी कप्तानी को लेकर भी विचार कर सकते हैं, हालांकि ECB ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स का करियर मैदान पर जितना शानदार रहा है, मैदान के बाहर उतना ही विवादों से घिरा रहा है। 2017 में ब्रिस्टल में एक वनडे मैच के बाद देर रात हुई मारपीट की घटना ने उन्हें लंबे समय तक सुर्खियों में रखा था। हालांकि बाद में उन्हें कानूनी राहत मिल गई थी, लेकिन ECB ने टीम की छवि खराब होने को लेकर उन पर जुर्माना लगाया था। यह नया विवाद उनके लिए एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा सकता है।

India vs NZ T20 World Cup Final: इंडिया ने गाड़े झंडे, टी20 वर्ल्ड कप किया अपने नाम, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

इंग्लैंड टीम के अनुशासन पर फिर उठे सवाल

पिछले कुछ समय से इंग्लैंड टीम के अनुशासन को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार की आलोचना हुई थी, जिसके बाद टीम प्रबंधन ने सख्त कर्फ्यू नियम लागू किए थे। हाल के महीनों में हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल और बेन डकेट जैसे खिलाड़ियों के नाम भी विवादों से जुड़े रहे हैं, जिससे टीम की छवि पर असर पड़ा है।

कोच मैकुलम और मैनेजमेंट की पहले से चेतावनी

इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम पहले ही खिलाड़ियों को साफ चेतावनी दे चुके हैं कि मैदान के बाहर ऐसा कोई व्यवहार न करें जिससे टीम की छवि खराब हो। उन्होंने कहा था कि आधी रात के बाद होने वाली गतिविधियां अक्सर समस्याएं पैदा करती हैं। वहीं टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने भी खिलाड़ियों के अनुशासन और शराब सेवन को लेकर चिंता जताई थी और नए नियम लागू किए थे।

Location :  New Delhi

Published :  9 June 2026, 9:55 AM IST

Related News

Advertisement