SRH vs LSG: आज रन बरसेंगे या विकेट गिरेंगे? हैदराबाद में होगा ‘रन-तूफान’!

आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी और फ्लैट पिच इस मुकाबले को बेहद रोमांचक बना सकती है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 5 April 2026, 2:39 PM IST
google-preferred

Hydrabad: आईपीएल 2026 में आज मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि स्टार खिलाड़ियों की भिड़ंत का है। एक तरफ शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी सनराइजर्स हैदराबाद है, तो दूसरी ओर वापसी के इरादे से मैदान में उतर रही लखनऊ सुपर जायंट्स।

कहां खेला जाएगा मुकाबला?

यह हाई-वोल्टेज मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान अपने फ्लैट पिच और बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है, जहां बल्लेबाज अक्सर खुलकर खेलते हैं।

दोनों टीमों का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर दमदार जीत दर्ज की थी। टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम आज हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी।

IPL 2026 GT vs RR LIVE Score Updates : राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का फैसला, शुभमन गिल बाहर

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें?

आज के मैच में कई बड़े नाम मैदान में उतरेंगे। इशान किशन, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं। दोनों टीमों की बल्लेबाजी लाइन-अप बेहद मजबूत है, ऐसे में रन बरसने की पूरी उम्मीद है।

टीम कॉम्बिनेशन पर असर

हैदराबाद के नियमित कप्तान Pat Cummins कमर की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं। दूसरी ओर लखनऊ की टीम अपने ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकती है। पिछले मैच में Mitchell Marsh और Rishabh Pant की जोड़ी फ्लॉप रही थी, ऐसे में आज मार्श के साथ Aiden Markram ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर अच्छा बाउंस मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। दोपहर का मैच होने के कारण ड्यू का असर नहीं रहेगा। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 200+ है, जो बताता है कि यह हाई-स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है, क्योंकि यहां चेज करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 56% से ज्यादा है।

IPL 2025 | SRH vs PBKS | LSG vs GT: सुपर सैटरडे में मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज़, जानिए दोनों मुकाबलों के बारे में सबकुछ

संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान

Location : 
  • Hydrabad

Published : 
  • 5 April 2026, 2:39 PM IST

Advertisement