हिंदी
प्रतीकात्मक
IPL 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज IPL 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर शानदार शुरुआत की, जबकि गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
इस मैदान पर T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए 9 मैचों में औसतन 200 रन बने, जिससे उम्मीद है कि आज का मुकाबला भी हाई-स्कोरिंग रहेगा। पिच बल्लेबाजों के लिए सपाट और मददगार है, लेकिन गेंदबाजों को भी बीच-बीच में विकेट लेने का मौका मिलेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने की सोच सकती है।
गुजरात-राजस्थान मुकाबले में किसने जीता टॉस
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। चोट के कारण शुभमन गिल नहीं खेल रहे, उनकी जगह राशिद खान टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।
IPL 2026 Playing 11 Squad
Rajasthan Royals Squad: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
Gujarat Titans Squad: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
Location : New Delhi
Published : 4 April 2026, 7:11 PM IST