जब बदनामी की मुश्किल में फंसे शुभमन गिल! जिगरी यार ने ही खोल दी थी पोल

भारतीय क्रिकेट के ‘प्रिंस’ शुभमन गिल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फजिल्का के एक साधारण परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गिल के जिगरी दोस्त ने ही उनकी पोल खोल दी थी।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 8 September 2025, 1:54 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल अपने शांत स्वभाव के लिए काफी मशहूर हैं, लेकिन मैदान पर उनका तूफानी अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। आज 8 सितंबर को वह 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ा एक ऐसा किस्सा, जो उनके जिगरी यार ने ही फैला दी थी।

शांत स्वभाव, लेकिन मैदान पर तूफानी

शुभमन गिल का व्यक्तित्व जितना शांत और सौम्य है, उनका खेल उतना ही आक्रामक और प्रभावशाली। वे विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं और मैदान पर अपने बल्ले से जवाब देते हैं। गिल को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून था और उन्होंने अपनी तकनीक और टेंपरामेंट से यह साबित कर दिया कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में पार्टी की शर्त

शुभमन गिल के बारे में एक किस्सा है, जब वे 2018 में अंडर-19 विश्व कप खेलने इंग्लैंड गए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक जोरदार शतक निकला और भारत जीत गया। जिसके बाद टीम के साथियों ने गिल से पार्टी मांगी, तो गिल ने मना कर दिया। तब टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने उन पर कंजूस होने का आरोप लगाया।

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा (Img: Internet)

कंजूस हैं गिल?

अभिषेक ने शिकायत करते हुए कहा था कि ‘ये सबसे कंजूस है, एक पैसा भी खर्च नहीं करता। हम अभी भी ट्रीट का इंतजार कर रहे हैं।’ जिसके जवाब में गिल ने कहा था कि ‘अगर हम विश्व कप जीत गए तो’ वो ट्रीट देंगे।

भारत ने जीता मैच

2018 अंडर-19 विश्व कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद गिल ने ‘पार्टी की शर्त’ भी पूरी की थी।

टीम इंडिया का भविष्य

शुभमन गिल को आज भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाता है। उनके नाम कई बड़ी उपलब्धियां हैं। वनडे में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड, अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता, आईपीएल ट्रॉफी, और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का गौरव भी उनके नाम पर है। वे लगातार तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

कप्तानी की ओर बढ़ते कदम

हाल ही में शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही उन्हें सभी फॉर्मेट में कप्तानी सौंपी जा सकती है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में गिल भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं।

Location :