कैरेबियाई गेंदबाज पस्त, ‘कप्तान’ गिल का शतक मस्त: 96 गेंदों में जमाया 10वां वनडे शतक; विराट संग संभाली पारी

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उनके खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी। 96 गेंदों में शतक पूरा करते ही गिल ने करियर का 10वां वनडे शतक अपने नाम कर लिया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 27 September 2026, 9:39 PM IST

New Delhi: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। गिल ने 96 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 10वां शतक है। इसके साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में उन्होंने पहली बार तीन अंकों का आंकड़ा छुआ।

रोहित के साथ मिली अच्छी शुरुआत

शुभमन गिल को इस मुकाबले में एक अहम जीवनदान भी मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। पारी की शुरुआत करते हुए गिल ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। रोहित ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए।

शुभमन गिल का 27वां जन्मदिन: छोटी सी उम्र में बनाए 15 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जानिए प्रिंस के अनोखे कारनामे

विराट कोहली के साथ संभाली पारी

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए। इसके बाद गिल और कोहली ने मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। वेस्टइंडीज के गेंदबाज गिल की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने लगातार दबाव में दिखाई दिए। कप्तान के रूप में यह गिल का दूसरा वनडे शतक भी है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ गिल का रिकॉर्ड

गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला 2022 में खेला था। इस मुकाबले से पहले उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 6 वनडे मैच खेले थे। अब 7 मैचों में उनके खाते में 400 से अधिक रन हो गए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से शतक के अलावा चार अर्धशतक भी निकले हैं।

अकाय के ‘अंकल’ बने शुभमन गिल! विराट को टैग कर दिया ऐसा जवाब, वायरल रील पर आया मजेदार रिएक्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

वनडे क्रिकेट में गिल ने सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने अब तक 758 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका बल्लेबाजी औसत 63.16 का रहा है, जो उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

ऐसा रहा है शुभमन गिल का वनडे करियर

शुभमन गिल ने भारत के लिए अपना पहला वनडे मुकाबला 2019 में खेला था। अब तक वह 68 वनडे मैचों की 67 पारियों में 3,400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 60 से अधिक और स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा का रहा है। गिल के नाम 21 अर्धशतक और 10 शतक दर्ज हैं। वनडे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 208 रन है।

टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को मात्र 41.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

कोहली और गिल का जलवा

भारतीय पारी की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। वहीं, रन मशीन विराट कोहली ने मैदान के चारों और चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। कोहली ने मात्र 88 गेंदों में 10 चौकों और 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 139 रनों की नाबाद ऐतिहासिक पारी खेली। इस धमाकेदार पारी के दौरान विराट ने वनडे क्रिकेट में अपने 15,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

गेंदबाजी में कुलदीप चमके

इससे पहले भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालते हुए कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया। उन्होंने अपने 10 ओवरों के कोटे में मात्र 40 रन देकर महत्वपूर्ण 4 विकेट झटके, जिससे वेस्टइंडीज की टीम एक बड़े स्कोर तक नहीं पहुँच पाई।

इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Location :  New Delhi

Published :  27 September 2026, 9:08 PM IST