हिंदी
विराट कोहली और शुभमन गिल (Img: X)
New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की दोस्ती और बॉन्डिंग अक्सर चर्चा में रहती है। दोनों के बीच मैदान के साथ-साथ मैदान के बाहर भी अच्छी समझ देखने को मिलती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल एक मजेदार रील ने गिल को कोहली के बेटे अकाय के ‘अंकल’ की भूमिका में ला दिया है। इस वीडियो पर गिल ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रील में एक कंटेंट क्रिएटर स्कूल टीचर का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। वीडियो में अकाय से शरारत की सजा के तौर पर अगले दिन अपने माता-पिता विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को स्कूल लाने के लिए कहा जाता है।
शुभमन गिल का वायरल रील पर कॉमेंट (Img: Instagram)
इसके बाद वीडियो में मजेदार मोड़ आता है। टीचर अकाय से उसके ‘अंकल’ शुभमन गिल को भी साथ लाने की बात कहती हैं। यही हिस्सा सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया और रील तेजी से वायरल हो गई।
Virat Kohli Century: विराट कोहली की बल्लेबाजी से खुश गावस्कर ने दिया ऐसा बयान, हो गया Viral
वायरल वीडियो शुभमन गिल की नजरों से भी नहीं बच सका। उन्होंने रील पर कमेंट करते हुए विराट कोहली को टैग किया। गिल ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “भाई, चिंता मत करो, मैं संभाल लूंगा।” गिल का यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। फैंस ने उनके कमेंट पर जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने विराट और गिल की दोस्ती की तारीफ करते हुए इसे क्रिकेट जगत की खास बॉन्डिंग बताया।
शुभमन गिल कई मौकों पर विराट कोहली की बल्लेबाजी और अनुभव की तारीफ कर चुके हैं। गिल के लिए कोहली सिर्फ टीम के सीनियर खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक भी रहे हैं। दोनों की बातचीत और मैदान पर एक-दूसरे के साथ तालमेल अक्सर फैंस का ध्यान खींचता है। वायरल रील पर गिल का हल्का-फुल्का जवाब भी इसी दोस्ताना रिश्ते की झलक दिखाता है।
गिल-अय्यर की वापसी पर बड़ा अपडेट! मोर्ने मोर्केल ने बताई रिकवरी टाइमलाइन, जानें कब लौटेंगे मैदान पर
इस बीच क्रिकेट फैंस की नजर आगामी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज पर भी है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।
विराट कोहली टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिलती है, तो फैंस एक बार फिर विराट कोहली और शुभमन गिल को भारतीय जर्सी में साथ खेलते देख सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 4 September 2026, 2:55 PM IST
Topics : Akaay Kohli Shubman Gill Team India Virat Kohli