

साइना नेहवाल ने परुपल्ली कश्यप से शादी के 7 साल बाद तलाक ले लिया है। जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस भी घायल हो गए हैं।
साइना नेहवाल (सोर्स- इस्टाग्राम)
New Delhi: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अचनाक से पति पारुपल्ली कश्यप से अलग हो चुकी हैं। उनकी तलाक की खबरें आग की तरह फैल गईं। जिसके बाद से ही साइना को लेकर कई तरह की खबरें आ चुकी है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हो गे हैं।
दरअसल, तलाक की खबरों की वजह से साइना नेहवाल काफी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों में उनका जिक्र हो रहा है। इसी बीच अब उन्होंने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वह पैंट और ब्लू कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं।
वैसे तो साइना ज्यादातर कैजुअल लुक में ही नजर आती हैं। अपनी सादगी के लिए वह काफी मशहूर हैं। उन्होंने अपने पहनावे को भी हमेशा से ही सादा ही रखा है। लेकिन, अब जो उन्होंने पैंट शर्ट में फोटो शेयर की है, उसे देखकर तो फैंस उन पर फिदा हो रहे हैं।
अगर साइना के लुक के बारे में बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर की शर्ट पहन रखी है। जो उन्हें एक पावरफुल लुक दे रहा है। साथ ही शर्ट की लॉन्ग स्लीव्स भी उनके लुख को काफी क्लासी बना रही है। वहीं, शर्ट को थोड़ा अलग और हटकर दिखाने के लिए इसमें सफेद कलर के चाबी के डिजाइन भी बने हुए हैं। इसके अलावा उनके ब्लैक पैंट ने उनका लुक पूरी तरह कंप्लीट कर दिया।
साइना के इस अलग अंदाज को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उनके लुक को नजरअंदाज करके कमेंट सेक्शन में कई तरह के अजीब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा- मुस्कानें झूठी हैं, तो कोई लिख रहा- आजकल तलाक लेना एक पेशा बन गया है। वहीं, कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्हें अभी तक उनके तलाक की खबरें प्रैंक लग रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि साइना नेहवाल ने अपनी तलाक की जानकारी देकर हर किसी को हैरानी में डाल दिया था। उन्होंने बताया था कि सात साल बाद वह अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग हो गई हैं। इस खबर ने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। खेल जगत से अब तक कई तलाक की खबरें आ चुकी है, जिसे लेकर फैंस का मानना है कि अब ये तो आम बात हो गई है।