

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को डिंडोशी कोर्ट ने सपना गिल केस में जवाब न देने पर जुर्माना लगाया है। जिसकी वजह एक बार फिर ये मामला चर्चा का विषय बन गया है। जानिए विवाद की पूरी कहानी…
पृथ्वी शॉ (Img: Internet)
Mumbai: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपने क्रिकेट करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे शॉ अब एक पुराने विवाद के चलते फिर से सुर्खियों में हैं। मुंबई की डिंडोशी सेशन कोर्ट ने उन्हें नोटिस का जवाब न देने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के साथ हुए विवाद से जुड़ा है।
डिंडोशी सेशन कोर्ट ने 9 सितंबर को पृथ्वी शॉ पर नाराजगी जताते हुए 100 रुपये का जुर्माना लगाया। दरअसल, कोर्ट ने उन्हें 13 जून 2025 तक अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था, लेकिन शॉ ने समयसीमा के भीतर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद कोर्ट ने यह जुर्माना लगाया और उन्हें एक बार फिर जवाब देने का अंतिम मौका दिया है। यह कदम कोर्ट द्वारा जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
मुंबई की डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने इन्फ्लुएंसर सपना गिल के मामले में पृथ्वी शॉ को बड़ा झटका दिया है। उन पर जवाब ना दाखिल करने के मामले में 100 रुपए का जुर्माना लगाया है।@PrithviShaw #CricketNews #MumbaiCourt #SocialMedia pic.twitter.com/98cyw1zxjs
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 10, 2025
फरवरी 2023 में पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के बीच मुंबई के एक होटल में विवाद हुआ था। यह विवाद एक सेल्फी को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में बवाल में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। सपना गिल ने इस मामले को लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की, लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। बाद में उन्होंने मजिस्ट्रेट कोर्ट का रुख किया।
यह भी पढ़ें- भारत के लिए घातक होगा UAE का ये विस्फोटक बल्लेबाज! जड़ चुका है गिल-अभिषेक से ज्यादा शतक
पृथ्वी शॉ पिछले चार वर्षों से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 2021 में भारत के लिए मैच खेला था। इसके बाद से उन्हें किसी भी फॉर्मेट में टीम में जगह नहीं मिली है। IPL 2025 की नीलामी में भी उन्हें किसी फ्रेंचाइज़ी ने नहीं खरीदा और वे अनसोल्ड रह गए, जिससे उनके करियर पर और भी सवाल खड़े हो गए हैं।
अगर उनके इंटरनेशनल करियर की बात करें तो पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों में 339 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। वहीं 6 वनडे मैचों में उन्होंने 31.50 की औसत से 189 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने सिर्फ एक ही मैच खेला, जिसमें उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
आईपीएल करियर में शॉ ने अब तक 79 मैच खेले हैं और 1892 रन बनाए हैं, जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि हालिया प्रदर्शन में गिरावट के चलते उनकी फॉर्म और चयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।