Cricket: पाक क्रिकेट टीम को नया कोच, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीस घोषित, मसूद बने कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा फैसला लेते हुए सरफराज अहमद को हेड कोच नियुक्त किया है। शान मसूद टीम की कप्तानी करेंगे। 16 सदस्यीय टीम में चार नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 18 April 2026, 3:40 PM IST

New Delhi: सरफ़राज़ अहमद को पाकिस्तान टेस्ट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले यह अहम फैसला लिया।

कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है। असद शफीक को बल्लेबाजी कोच और उमर गुल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। बोर्ड का मानना है कि इस नए सेटअप से टीम को नई दिशा मिलेगी और प्रदर्शन में सुधार होगा।

शान मसूद की कप्तानी में उतरेगी टीम

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है, जिसकी कमान शान मसूद संभालेंगे। टीम में अनुभव और युवा जोश का संतुलन देखने को मिल रहा है। बाबर आज़म, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिज़वान जैसे स्टार खिलाड़ी टीम की ताकत बढ़ाएंगे।

KL Rahul के बर्थडे पर Athiya Shetty का रोमांटिक पोस्ट, वायरल हुईं अनदेखी तस्वीरें

यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तान फिलहाल पांचवें स्थान पर है और बेहतर प्रदर्शन कर रैंकिंग सुधारने की कोशिश करेगा।

चार नए खिलाड़ियों को मौका, तैयारी जोरों पर

इस बार चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाते हुए चार नए चेहरों को टीम में शामिल किया है। अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान अवैस और गाजी घोरी को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके आधार पर उन्हें मौका मिला। खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाज फजल और अवैस से बड़ी उम्मीदें हैं, जबकि अमाद बट एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

IPL 2026: RCB का सेंचुरी मैच आज! जानें क्या होगा मैदान में खास…

सीरीज का पहला टेस्ट 8 से 12 मई तक शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई तक सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

सीरीज से पहले टीम 27 अप्रैल से 1 मई तक कराची में ट्रेनिंग कैंप करेगी, ताकि खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर सकें। पाकिस्तान इस सीरीज को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा।

Location :  New Delhi

Published :  18 April 2026, 3:40 PM IST