CWG 2026: भाला फेंक में भारत की डबल खुशी, नीरज चोपड़ा को रजत, यशवीर ने जीता कांस्य

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन किए। कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन का खेल समाप्त हो चुका है। नौवें दिन भारत की झोली में कुल छह मेडल आए जिसके साथ ही भारत के मेडल की कुल संख्या 23 हो गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 August 2026, 6:38 AM IST

New Delhi: ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता जबकि एक अन्य भारतीय- यशवीर सिंह को कांस्य पदक मिला। राष्ट्रमंडल खेल ग्लास्गो में पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में नीरज के अलावा जो दो अन्य भारतीय शामिल हुए, उनके नाम रोहित यादव और यशवीर सिंह हैं।

नीरज ने सीजन का बेस्ट थ्रो 85.83 मीटर किया। उन्होंने पहला थ्रो 80.97 मीटर किया जबकि दूसरा थ्रो सीजन का बेस्ट निकाला.वही तीसरा थ्रो 81.29 मीटर का रहा जबकि चौथा थ्रो 80.73m मीटर रहा वहीं पांचवां थ्रो फाउल रहा।

 Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में गोल्ड, जूडो में अस्मिता और हर्ष ने कर दिखाया कमाल

यशवीर सिंह को कांस्य पदक

एथलीट यशवीर सिंह का पहला थ्रो फाउल हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 78.55 मीटर और तीसरे में 81.33 मीटर का थ्रो फेंककर वापसी की लय पकड़ी। चौथे प्रयास में एक बार फिर फाउल और पांचवें प्रयास में 76.95 मीटर के थ्रो के बाद ऐसा लगा कि शायद पदक उनसे दूर जा रहा है लेकिन यशवीर ने अपने खेल का सबसे शानदार रूप आखिरी थ्रो के लिए बचाकर रखा था।

अपने छठे और अंतिम प्रयास में यशवीर ने पूरी जान झोंक दी और 85.41 मीटर का थ्रो फेंक डाला। यह न केवल उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पर्सनल बेस्ट) था, बल्कि इसने उन्हें कांस्य पदक (Bronze Medal) भी पक्का करा दिया।

PM Modi New Instagram Video: इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का वीडियो आया सामने, कही ये बात 

जेवलिन में किस खिलाड़ी को कौन सा पदक?

नीरज चोपड़ा ने इस सीजन का बेस्ट थ्रो किया, लेकिन स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई। स्वर्ण पदक श्रीलंकाई खिलाड़ी रुमेश थरंगा पथिरागे ने जीता। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज एक अन्य भारतीय खिलाड़ी यशवीर सिंह ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

Location :  New Delhi

Published :  1 August 2026, 6:34 AM IST